फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैल्जियम में हुए टैन प्रो ग्लोबल टूर में हितेष ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
टेन प्रो ग्लोबल टूर में हितेष ने जीता रजत पदक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
शहर के नन्हें टेनिस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बलबूते शहर का नाम रोशन किया है। इसमें शहर में कृष्णा नगर, माई नंद कौर गुरुद्वारा के पास रहने वाले 10 वर्षीय हितेश चौहान ने बरूसेल्स, बेल्जियम में आयोजित टेन प्रो ग्लोबल टूर में रजत पदक हासिल किया है। हितेष फाइनल मैच में पहुंचे थे, लेकिन अच्छे प्रदर्शन के बावजूद व कुछ अंकों से पीछे रहते हुए मैच हार गए। फाइनल में ब्रिटिश खिलाड़ी फलिन गोडफ्रे से वह 4-6, 3-6 से हार गए। हितेष की उपलब्धि पर उसकी मां रेखा चौहान और भरत भूषण चौहान ने बताया कि वह बेहद खुश हैं कि उनके बेटे ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

हितेष बुधवार को शहर पहुंचे। यहां उनका स्वागत सराभा नगर स्थित ऐस टेनिस अकादमी के सदस्यों ने किया। अकादमी में ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले हितेष के कोच व अकादमी डायरेक्टर विक्रमजीत सिंह ने बताया कि हितेष काफी होनहार है। वह इससे पहले स्पेन, मलोरका में 4 से 10 दिसंबर तक आयोजित टेन प्रो-गलोबल जूनियर टूर टूनार्मेंट में अंडर-10 में भी 5वीं पोजीशन प्राप्त की थी। जबकि उन्होंने अंडर-11 में 7वीं पोजीशन पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें