फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाश्क दवा विक्रेताओं की औचक चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कीटनाशक की दुकानों पर छापामारी
विज्ञापन

14 फर्मों से 22 नमूने भरकर जांच को भेजे
कीटनाशकों की गुणवत्ता जांचने को उड़न दस्तों का गठन
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। जिला कृषि विभाग की तरफ से कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों पर औचक छापामारी की गई। इस दौरान 14 फर्मों से 22 नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए।
कार्यकारी मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी डा. जसविंदरपाल सिंह ग्रेवाल ने बताया कि जिला और ब्लॉक स्तर पर कीटनाशकों की गुणवत्ता की जांच करने के लिए उड़न दस्तों का गठन किया गया है। इसके तहत संगरूर के कीटनाशक विक्रेताओं की चेकिंग को एक अभियान चलाया गया है। इस अभियान के चलते खेतीबाड़ी विकास अधिकारी डा. अमरजीत सिंह और डा. जसकंवल सिंह की टीम ने अहमदगढ़, मालेरकोटला, धूरी, संगरूर और सुनाम के विभिन्न कीटनाश्क विक्रेताओं के रिकार्ड की जांच की। इस दौरान विभिन्न जगहों से 14 फर्मों से कीटनाशकों के 22 नमूने भरकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं और चेकिंग निरंतर जारी है।
विज्ञापन

उन्होंने कीटनाशक विक्रेताओं को हिदायत दी है कि वह राज्य सरकार से प्रमाणित फर्मों के ही उच्च क्वालिटी वाले कीटनाशक किसानों को मुहैया करवाएं। ऐसा न करन ेवालों के खिलाफ बनती सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-------------------
फोटो:27एसजीआरपी01:संगरूर में कीटनाश्क विक्रेताओं की चेकिंग करते हुए कृषिअधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें