फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ चीफ हरप्रीत सिद्धू की जांच रिपोर्ट ने मजीठिया के नशा सरपरस्त होने की पुष्टि की : संजय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


मानहानी केस में पेशी पर पहुंचे थे आप नेता
संजय सिंह बोले-एसटीएफ की जांच रिपोर्ट ने मजीठिया के नशा सरपरस्त होने की पुष्टि की
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को लुधियाना में बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा उनके खिलाफ अदालत में दायर मानहानी के केस में पेशी पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पंजाब और महानगर के आप नेता भी मौजूद रहे। पत्रकारों से बात करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने बताया कि यह बात पंजाब के हर बच्चे को भी पता है कि बिक्रम सिंह मजीठिया ही कथित रूप से नशे का सौदागर है। यह बात एसटीएफ चीफ हरप्रीत सिंह सिद्धू की रिपोर्ट से भी साफ हो चुका है। यह रिपोर्ट काफी चौंकाने वाली है। जो कोर्ट में रखी जाएगी। इस रिपोर्ट से साफ है कि पंजाब में ड्रग्स का धंधा ब्रिक्रम सिंह मजीठिया के संरक्षण में चल रहा था।
विज्ञापन

संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने दो जगह मानहानी का केस किया हुआ है और पूरा विश्वास है कि हम इस केस को जीतेंगे। लेकिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कुछ नहीं कर रहे। जिससे ऐसा लगता है कि बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने अपने चाचा अमरिंदर सिंह को लीज पर पांच साल के लिए सरकार चलाने को दी हुई है। नवजोत सिंह सिद्धू भाजपा में रहते हुए मजीठिया के खिलाफ लड़ रहे थे और आज कांग्रेस में भी मंत्री पद पर रहते हुए अपनी लड़ाई जारी रखे हुए हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह पंजाब की जवानी को बचाने के लिए सरकार पर दबाव बनाकर मजीठिया को जेल भिजवाने का काम करेंगे। अहम बात है कि मीडिया के सामने बड़ी बड़ी बातें करने वाले संजय सिंह से जब आप पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल द्वारा माफी मांगने बारे पूछा गया तो संजय सिंह बिना जवाब दिए ही चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें