फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमिकल युक्त गंदे पानी पर लगेगी रोक, लोगो को बेहतर आवाजाई सहूलत मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुड्ढा नाला के दोनो तरफ बनेगी सड़क
विज्ञापन

केमिकलयुक्त पानी पर लगेगी रोक, बेहतर आवाजाही सहूलियत मिलेगी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
प्रदेस सरकार की ओर से शहर लुधियाना से निकलते बुड्ढे नाला के दोनो तरफ सड़क बनाई जाएगी। इससे इस नाले में गैरकानूनी तरीके से पड़ने वाले केमिलयुक्त पानी पर रोक लगेगी और लोगों को बेहतर आवाजाही सहूलियत भी मिल सकेगी। इस प्रोजेक्ट पर करीब 60 करोड़ रुपए खर्च आने का अनुमान है।
इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए लुधियाना (पूर्वी) के विधायक संजय तलवाड़ तथा डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल ने रविवार को नगर निगम की हद में आते नाले का दौरा किया। तलवाड़ व अग्रवाल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत कुल 16 किलोमीटर सड़क (दोनो तरफ) बनाई जाएगी, जिस पर करीब 60 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। जेल रोड स्थित एसटीपी से लेकर बल्लोके तक बनने वाली इस सड़के के बाएं तरफ करीब 4.5 किलोमीटर ौर दाएं तरफ 11.5 किलोमीटर सड़क बनेगी। सड़क की चौड़ाई 22 फुट होगी। प्रोजेक्ट में बनने वाली सड़क के अलावा नाले केे साथ लगती दीवार (रिटोनिंग वाल), फुटपाथ तथा पहले बने सड़क की मरम्मत शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेला के साथ लगते क्षेत्र को सुंदरता प्रदान करने के लिए जंगलात विभाग के सहयोग से पौधे भी लगाए जाएंगे। तलवाड़ ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को सही ढंग से पूरा करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल को नोडल आफिसर नियुक्त किया है। इस प्रोजेक्ट संबंधी टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरु होगी और प्रोजेक्ट तय समय में पूरा किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने का साथ जहां इस नाले में गंदा पानी तथा कूड़ा कर्कट फेंकने को रोकने में बड़ी सफलता मिलेगी, वहीं आम आदमी को आवाजाही की बेहतरीन सहूलियत मिल सकेगी। इसके अलावा फैक्ट्रियों की ओर से डाले जाते कैमिकलयुक्त पानी पर भी निगरानी रखने में आसानी होगी। अग्रवाल ने निगम अधिकारियों को हिदायत की कि इस नाले में पाए जा रहे गंदे पानी के गैरकानूनी कनेक्शन तुरंत बंद करवाएं। इस मौके पर नगर निगम के सीनियर अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें