बीसीएम आर्य माडल स्कूल ओवरऑल विजेता
गुरु नानक पब्लिक स्कूल में साइंस फेस्ट 2018 का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
गुरु नानक पब्लिक स्कूल सराभा नगर में स्कूल के फाउंडर सचिव जगतार सिंह के जन्म दिवस पर साइंस फेस्ट 2018 का आयोजन किया गया। थीम स्वच्छ भारत अभियान रखा गया। कार्यक्रम का आरंभ अतिथि प्रधान जसबीर सिंह और जनरल सचिव सुरिंदर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रिंसिपल मोना सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को कहा कि इस तरह की कार्यक्रम में भाग लेने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। कार्यक्रम में शहर के 28 स्कूलों के 480 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। डिबेट प्रतियोगिता में बीसीएम स्कूल चंडीगढ़ रोड पहले, जीसस सेक्रेट हार्ट स्कूल दूसरे और गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल तीसरे स्थान पर, क्विज मुकाबले में जीसस सेक्रेट हार्ट स्कूल पहले, बीवीएम किचलू नगर दूसरे स्थान पर, लोगो डिजाइन में बीसीएम आर्य माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर पहले, गुरु नानक इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल दूसरे और एमजीएम पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
ग्रेफीटी में बीसीएम आर्य माडल स्कूल शास्त्री नगर पहले, गुरु नानक पब्लिक स्कूल दूसरे और दोराहा तीसरे स्थान पर रहा, पावर प्वाइंट प्रेजिंटेशन में जीसस सेक्रेट हार्ट स्कूल पहले, बाल भारती पब्लिक स्कूल दूसरे और केवीएम तीसरे स्थान पर, कोरियोग्राफी में बीसीएम आर्य माडल स्कूल शास्त्री नगर पहले, एचवीएम कांवेंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल दूसरे और बाल भारतीय पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। ओवर आल विजेता बीसीएम आर्य माडल स्कूल शास्त्री नगर रहा। जबकि फर्स्ट रनरअप जीसस सेक्रेट हार्ट स्कूल और सेकेंड रनरअप गुरु नानक इंटर नेशनल स्कूल माडल टाउन रहा।