फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगरूर। यूथ कांग्रेसियों ने पंजाब यूथ कांग्रेस की महासचिव पूनम कांगड़ा के नेतृत्व में महाराजा अग्रसेन चौक में केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मोदी पकौड़ा स्टाल लगाकर लोगों को पकौड़े बेचकर केंद्र सरकार की लोक विरोधी नीतियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

पूनम कांगड़ा ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि युवाओं को बड़े पैमाने पर नौकरी देने, रोजगार के साधन पैदा करने के वादे करने वाली मोदी सरकार आज देश के नौजवानों को पकौड़े बेचने के लिए कहकर बेरोजगारों का मजाक उड़ा रही है। यदि नौजवानों से पकौड़े ही बिकवाने हैं तो अनेकों स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटियां क्यों खोली हुई हैं। मोदी सरकार को यूनिवर्सिटी ऑफ हलवाई शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब देश की जनता का इस सरकार से मोह भंग हो चुका है और आगामी लोकसभा चुनाव में लोग देश की बागडोर राहुल गांधी को सौंपने का मन बना चुके हैं। मौके पर लखमीर सिंह सेखों, राजपाल राजू, जगसीर सिंह, शक्तिजीत सिंह, परमजीत पम्मी, अमन चोपड़ा, इंद्रजीत नीलू, सुमित लक्की, रवि चावला, अमृत दिड़बा, रवि चौहान मौजूद थे।
विज्ञापन

--------------
फोटो:07एसजीआरपी02:संगरूर में अनोखा प्रदर्शन दौरान लोगों को पकौड़े बेचते हुए यूथ कांग्रेसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें