2.2 डिग्री तापमान में रात भर धरने में डटे रहे किसान
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन उगराहा की ओर से किसानों के साथ मिलकर लगाया गया धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। किसान अपनी मांगों को लेकर 2.2 डिग्री तापमान में भी रात भर धरने में डटे रहे। किसानों का कहना था कि ठंड चाहे कितनी भी हो जाए लेकिन वो अपने संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। बुधवार सुबह हुई बारिश 0.8 एमएम रिकार्ड की गई। मौसम विभाग ने बुधवार को कम से कम 2.2 और ज्यादा से ज्यादा 20.2 डिग्री तापमान दर्ज किया। मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि चार और पांच जनवरी को बारिश होने की संभावना है। लेकिन उससे पहले ठंडी हवाएं चलती रहेगी। बुधवार सुबह बारिश होने के कारण लोगों को धुंध से राहत मिली, लेकिन बारिश के बाद एकदम ठंडी हवाएं तेज चलीं। भारतीय किसान यूनियन के नेता शिंगारा सिंह मान का कहना था कि ठंड चाहे कितनी भी क्यों न हो जाए लेकिन किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार धरने पर डटे रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
मजदूर अपना दुखडा लेकर पहुंचा किसानों के पासजिले के गांव रामनवास में मजदूरी करने वाला जगसीर सिंह बुधवार को अपना दुखडा लेकर किसानों के धरने में पहुंचा। मजदूर ने आरोप लगाया कि उसने बालियांवाली के एक जिमीदार से एक लाख पांच हजार रूपए उधार लिए थे और उसके बदले उसने जिमीदार को अपने हस्ताक्षरों वाला एक खाली चैक दिया था। जिस का जिमीदार ने दुरूपयोग कर बैंक में लगाकर बाउंस करवा लिया और अब जमीदार उसे मानसिक परेशान करने के लिए अपने वकील जरीए उसे नोटिस भिजवा रहा है। मजदूर ने कहा कि उसने जिमीदार से जो रकम उधार ली थी वो वापिस करने के लिए उसने अपनी एक बैंस और गाय जिमीदार को वेच दी थी और नगद रकम भी वापिस कर दी थी। इस संबंध में किसान नेता मान का कहना था कि वह उक्त मामलें में पुलिस को शिकायत सौंपकर जांच की मांग करेगें अगर जांच में जमीदार आरोपी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगें।