फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारह लाख के कर्जदार युवा किसान ने जान दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। कर्ज से परेशान होकर किसानों द्वारा खुदकुशियां करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार रात गांव संघरेड़ी के एक युवा किसान ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घराचो चौकी के एएसआई सुखवंत सिंह ने बताया कि गांव संघरेड़ी का 26 वर्षीय किसान जगदीप सिंह सोमवार रात घर से करीब आठ बजे अपने खेत गया। वहां मोटर वाले कोठे में उसने गाडर से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जगदीप के पास तीन एकड़ जमीन थी और वह इकलौता बेटा था। उसके सिर पर करीब बारह लाख रुपये का सरकारी व गैर सरकारी कर्ज था। इसकी वजह से वह परेशान रहता था। पुलिस ने मृतक के पिता भोला सिंह के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की है।



फोटो:01एसजीआरपी01-किसान जगदीप सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें