फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से पीड़ित प्रवासी महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर
विज्ञापन


डेंगू से पीड़ित प्रवासी महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। मंडी गोबिंदगढ़ में डेंगू से एक प्रवासी महिला की मौत का समाचार है। मृतका की पहचान संगीता (25) पत्नी सुनील कुमार गांव ऊमरैल डाकखाना पीलखाना, तहसील कायमगंज जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। संगीता की मौत पीजीआई चंडीगढ़ में गत 9 अक्तूबर को हुई। वह आर्थिक तंगी की हालत में मंडी गोबिंदगढ़ की कंग मार्केट में स्थित अपने किसी रिश्तेदार के पास डेंगू का इलाज कराने आई थी। उसका पहले कई निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस बारे में सिविल सर्जन डॉ. एनके अग्रवाल का कहना है कि एक मरीज संगीता की मौत हुई है। ये मौत डेंगू से हुई है या नहीं ये जांच का विषय है। मामले की जांच डेंगू-मलेरिया के जिला अफसर पीजीआई अस्पताल से हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, मंडी गोबिंदगढ़ में शुक्रवार को ड्राई-डे होने के चलते सेहत विभाग ने नगर कौंसिल मंडी गोबिंदगढ़ अधिकारियों से मिलकर चलाए अभियान के तहत 256 लोगों के घरों में जांच कर दवा का छिड़काव कराया। इस दौरान 5 लोगों के घरों में मच्छर का लारवा मिलने पर चालान काटे।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:12जीबीजीपी04-मंडी गोबिंदगढ़ के सेक्टर 21 में डेंगू-मलेरिया से बचने के लिए घरों की चेकिंग करते सेहत विभाग तथा नगर काउंसिल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें