फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन पंजाब एथलेटिक चैंपियनशिपः12 खिलाडिय़ों ने किया 14 मेडल पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
एथलेटिक के खिलाड़ियों ने फिर से जिले का नाम रोशन किया है। जिन्होंने हाल ही में संगरूर में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित 93वें ओपन पंजाब एथलेटिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। इसमें 12 खिलाड़ियों ने कुल 14 मेडल हासिल किए। जानकारी देते हुए एथलेटिक कोच संजीव शर्मा ने बताया कि उनके अंतर्गत एथलेटिक खिलाड़ी हमेशा अच्छी परर्फामेंस देते हैं।
विज्ञापन


उनके मुताबिक चैंपियनशिप में मैन्ज कैटेगरी में सूरज कुमार ने 400 मीटर हर्डल रेस में सोने का पदक, नवतेज सिंह ने 400 मीटर में रजत पदक और 4 इनटू 400 मीटर रिले रेस में सोने का पदक, मनमीत सिंह ने 4 इनटू 400 मीटर रिले रेस में सोने का पदक, राहुल गौतम ने 4 इनटू 400 मीटर रिले रेस में सोने का पदक, बलजीत सिंह ने 800 मीटर रेस में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं अंडर-20 ब्वॉयज कैटेगरी में गुरकोमल सिंह ने 800 मीटर और 4 इनटू 400 मीटर रिले रेस दोनों में कांस्य पदक, करमान्या ने 4 इनटू 400 मीटर रिले रेस में कांस्य पदक, कुंवरदीप सिंह ने 4 इनटू 400 मीटर रिले रेस में कांस्य पदक जीता।

वहीं अंडर-18 ब्वॉयज कैटेगरी में अजय कुमार ने 2000 मीटर स्टीपल चेज मुकाबले में सोने का पदक, अमरिंदर सिंह ने 110 मीटर हर्डल रेस में रजत पदक, रणजोत ने 800 मीटर मुकाबले में कांस्य पदक, राजवीर सिंह ने मैडले रेस में सोने का पदक जीता। खिलाड़ियों की इस सफलता पर जिला खेल अधिकारी रविंदर सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दी और आगे भी ऐसे ही अच्छी परफार्मैंस देकर जिले का नाम रोशन करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें