बोले लोग, मंत्रीजी कानून व्यवस्था दुरुस्त कराएं
समागम में पहुंचे वित्त मंत्री मनप्रीत सिह बादल से की मांग
सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने की आवाज उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। माडल टाउन के फेज तीन के लोगों ने दादा पोती पार्क में समागम का आयोजन किया। समागम में विशेष तौर पर सूबे के वित्त मंत्री बठिंडा के विधायक मनप्रीत सिंह बादल पहुंचे। माडल टाउन निवासियों ने क्षेत्र में पुडा की सरकारी जमीन पर हुए अबैैध कब्जों को हटाने एवं बिगड़ रही कानून व्यवस्था को सुधारने की मांग रखी। मंत्री बादल ने लोगों को उनकी समस्याओं को ज्लद हल करने का आश्वासन दिया ।
इस मौके माडल टाउन रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह दानेवालिया ने बताया कि माडल टाउन फेज दो और तीन के लोगों को आ रही समस्याओं के संबंधी फेज तीन में स्थित दादा पोती पार्क में रविवार रो समागम रखा गया था। समागम मं वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को भी बुलाया गया था। अध्यक्ष दानेवालिया ने बताया कि उनके क्षेत्र में पुडा की सरकारी जमीन पर लोग लगातार अवैध कब्जे कर रहे है। इस बाबत वह पुडा अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके है । इस के अलावा माडल टाऊन क्षेत्र में शाम के समय कानून व्यवस्था का की हालत खराब होती है। पार्क में असामाजिक तत्व सुबह से लेकर शाम तक हुड़दंग मचाते हैं। पास में थाना सिविल लाइन भी है। इसके बाद बेखौफ असामाजिक तत्व पार्क में आने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। पुलिस अफसरों से शिकायत के बावजूद कोई हल नहीं हुआ। दानेवालिया ने बताया कि मनप्रीत बादल ने आश्वासन दिया है कि मुश्किलों को ज्लद हल किया जाएगा और अवैध कब्जे हटाने के लिए पुडा अधिकारियों को आदेश दिए जाएंगे।