अल्पसंख्यक योजनाओं की प्रगति जानी
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ने 17 विभागों के अधिकारियों संग की बैठक
अधिकारियों को योजनाओं के बारे में बताने के लिए मुहिम शुरू करने की हिदायत दी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कमिश्नर के सदस्य मंजीत सिंह राय ने बुधवार को सर्किट हाउस में जिले के 17 विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में केंद्र सरकार की अल्पसंख्यक योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।
राय ने पुलिस अधिकारियों को हिदायत की कि वह सोशल मीडिया पर हो रहे प्रचार पर नजर रखें। लोग सोशल मीडिया की अफवाहों में फंस जाते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस के पास बाकायदा साइबर सेल का गठन किया गया है। जिसके साथ ऐसे तत्व को सिर नहीं उठाने दिया जा रहा।
उन्होंने कहा कि कब्रिस्तानों की जगह पर नाजायज कब्जे करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसी शिकायतों को प्रमुखता के साथ निपटा जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को विश्वसा दिलाया कि आंगनवाड़ी सेंट्रों की बकाया पड़ी ग्रांट जल्द ही जारी करवाई जाएगी। उन्होंने हिदायत दी कि सिख, मुस्लिम, ईसाई, पारसी, जैनी और अन्य अल्पसंख्यक बच्चों को वजीफा राशी जारी करने में देरी न की जाए। उन्होंने लीड बैंक के अधिकारियों को हिदायत की कि अल्पसंख्यक के साथ संबंधित आवेदनकर्ता की कर्जा आवेदन को प्रमुखता के साथ पास किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की है कि अल्पसंख्यत के साथ संबंधित लोगों को उन्होंने भलाई के लिए जारी योजनाओं के बारे में जागरुकता मुहिम आरंभ की जाए। इस मौके पर एडीसी इकबाल सिंह संधू, एडिशनल कमिश्नर नगर निगम संयम अग्रवाल, जिला भलाई अफसर जसदेव सिंह, सहित अन्य लोग हाजिर थे।