फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: ट्रांसपोर्ट ऑफिस से सवा लाख रुपये चोरी

Mon, 17 Aug 2026 05:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। महानगर के घोड़ा कॉलोनी स्थित एक ट्रांसपोर्ट दफ्तर से सवा लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई है। यह वारदात रविवार रात को हुई, जिसका पता सोमवार सुबह चला। चोरी की यह वारदात दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

अमन सत्कार लॉजिस्टिक के संचालक अमन ने बताया कि वे रविवार रात दफ्तर बंद कर घर गए थे। सोमवार सुबह दफ्तर के ताले टूटे मिले और दस्तावेज बिखरे पड़े थे। मुख्य सेफ से करीब सवा लाख रुपये चोरी हो चुके थे। बदमाश ने दफ्तर में लगे तीन कैमरों का मुंह मोड़कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया था। हालांकि, एसी के पीछे लगे एक गुप्त कैमरे में उसकी हरकतें रिकॉर्ड हो गईं। फुटेज में दिख रहा है कि बदमाश ने हथौड़े से दरवाजे और अलमारियों के कुंडे तोड़े। सेफ का ताला तोड़कर नकदी चुराई। सूचना पाकर थाना मोती नगर की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें