फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसएमई और स्टार्टअप्स को टिप्स: सिर्फ पूंजी नहीं, मानसिक दृढ़ता से जीती जाती है कारोबारी जंग

Mon, 17 Aug 2026 05:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के पंजाब स्टेट चैप्टर ने फोकल पॉइंट स्थित सीआईसीयू कॉम्प्लेक्स में माइंडसेट ओवर मार्केट- एंटरप्रेन्योरियल ग्रिट विषयक फायरसाइड चैट का आयोजन किया। इसमें भारतीय व्यापार जगत में ब्रांड की सफलता के लिए सही माइंडसेट, जोखिम उठाने के जज्बे और साहसिक फैसलों को पूंजी या उत्पाद से अधिक महत्वपूर्ण बताया गया।
देश के उभरते बेवरेज ब्रांड लाहौरी जीरा के सह-संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरभ मुंजाल मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने अपने व्यापारिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि नया उत्पाद उतारने से पहले आंतरिक प्राथमिकताओं का आकलन जरूरी है। कठिन और साहसिक निर्णय व्यवसाय को दीर्घकालिक स्थिरता देते हैं। परिस्थितियां बदलने पर बिजनेस मॉडल में बदलाव और उपभोक्ता-केंद्रित रणनीति अपनाना ब्रांड को प्रतिस्पर्धा में आगे रखता है। सौरभ मुंजाल ने भारतीय एफएमसीजी सेक्टर में क्षेत्रीय स्वाद को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने को एक बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि मंदी में वित्तीय संसाधनों से ज्यादा उद्यमी की मानसिक दृढ़ता व्यवसाय को टिकाए रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक विकास और आईपीआर सुरक्षा
चैंबर आफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल अंडरटेकिंग्स के महासचिव हनी सेठी ने ऐसे आयोजनों को नए विचारों के आदान-प्रदान और औद्योगिक विकास के लिए आवश्यक बताया। इस अवसर पर बौद्धिक संपदा सुविधा केंद्र अमृतसर की ओर से एक विशेष डेस्क लगाया गया। सुमित कुमार और गुरशरण सिंह ने एमएसएमई इकाइयों को ट्रेडमार्क, पेटेंट और आईपीआर सुरक्षा से जुड़े कानूनी पहलुओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें