फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन की प्री प्लैंड योजना, कैसे बचाए बादलों को: बैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
बादलों को बचाने के लिए कैप्टन की पूर्व निर्धारित योजना : बैंस
विज्ञापन

कोटकपूरा गोलीकांड में अफसरों पर कार्रवाई पर बोले लिप के प्रमुख
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कोटकपूरा गोलीकांड में दो या तीन अफसरों पर कार्रवाई होना कैप्टन की एक पूर्व निर्धारित योजना का हिस्सा है, दरअसल वह इस मामले के मुख्य आरोपी बादलों को बचाना चाहते हैं। यह विचार मंगलवार को लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस ने व्यक्त किए। उन्होंने बादलों पर निशाना साधते कहा कि पुलिस को गोली चलाने के आदेश तो किसी आला नेता ने दिए होंगे। उस समय प्रकाश सिंह बादल सीएम थे, जबकि डिप्टी सीएम सुखबीर बादल थे। इसलिए कैप्टन अधिकारियों पर कार्रवाई कर उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

अकाली दल टकसाली प्रमुख रंजीत ब्रह्मपुरा द्वारा आनंदपुर साहिब से प्रत्याशी के नाम की घोषणा पर बैंस ने कहा कि वह गठबंधन का पूरी तरह से हिस्सा नहीं है। गठबंधन में खैरा, धर्मवीर गांधी और उनकी पार्टी का है। अकाली दल टकसाली को बाद में बुलाया गया है। उन्होंने ब्रह्मपुरा पर सवाल खड़ा करते कहा कि दस साल तक उन्होंने अकाली दल के साथ मिलकर सत्ता का सुख भोगा है, अब कुछ महीने पहले उन्होंने अकाली दल को छोड़ा है। उनको पता था कि अगर पहले यह कदम उठाते तो उन्हें सांसद की कुर्सी से हाथ धोना पड़ सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें