फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों को डाला जाए जेल में:खैहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों को डाला जाए जेल में: खैरा
विज्ञापन

प्रदेश सरकार को दिया 40 दिन का अल्टीमेटम, न मानी सरकार तो उतरेंगे सड़कों पर
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। आम आदमी पार्टी के विपक्ष के पूर्व नेता सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि पिछले समय राज्य में विभिन्न जगहों पर श्री गुरुग्रंथ साहिब की हुई बेअदबी के मामले में जस्टिस रणजीत सिंह द्वारा सौंपी रिपोर्ट में शामिल मुख्यारोपियों को अगर कैप्टन सरकार ने 40 दिन में जेल में नहीं डाला तो उनके समर्थक सड़कों पर उतरेंगे।
संगरूर के एक होटल में वर्करों की बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में खैरा ने कहा कि जस्टिस रणजीत सिंह की रिपोर्ट में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के लिए सीधे तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और डीजीपी सुमेध सैनी को आरोपी ठहराया गया है, इसलिए इन सभी को जेल में डाला जाए।
विज्ञापन


90 फीसदी सदस्य हमारे साथ
खैरा ने कहा कि वह अब भी आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं। उनकी पार्टी जिला परिषद और ब्लाक समिति चुनाव में अपने प्रत्याशी खड़े नहीं करेगी, बल्कि अच्छे प्रत्याशियों की मदद जरूर करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के नब्बे फीसदी वर्कर उनके साथ हैं। राज्य के सभी जिलों में बैठकें की जा रही हैं और इसके बाद हर जिले में विशाल कन्वेंशन की जाएंगी। उन्होंने पार्टी के कुछ नेताओं पर अपना रोष जाहिर करते हुए कहा कि यहां सच बोलने नहीं दिया जाता। उन्होंने चुनाव में बुरी तरह हुई हार के लिए कुछ व्यक्तियों को निशाने पर लिया और कहा कि उन्हें विपक्ष के ओहदे से उतारकर उनकी जुबान बंद करने की कोशिश की गई। लेकिन वह हमेशा सचके साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे।
विज्ञापन


खैरा ने पार्टी फाउंडर सदस्य के हाथ से छीना माइक
संगरूर। वीरवार को एक होटल में पार्टी वर्करों के साथ बैठक करने पहुंचे सुखपाल सिंह खैरा उस समय तैश में आ गए जब पार्टी के फाउंडर सदस्य इंद्रपाल सिंह ने यह कहा कि दिल्ली में जिस तरह विधायक अपने हलकों में जाकर कार्य करते हैं उसी तरह पंजाब में भी विधायकों को अपने हलकों में काम करना चाहिए। यह सुनते ही खैरा ने उससे माइक छीन लिया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख मौके पर मौजूद पुलिस इंद्रपाल सिंह को बाहर ले गई। इससे खफा हुए इंद्रपालके साथी हरिंदर सिंह गुरदीप सिंह फग्गूवाला, मोनिका ढींगरा, निर्मल सिंह, हरिंदर सिंह भी बैठक से उठकर चले गए और उन्होंने खैरा के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते बाद में खैरा ने कहा कि इस व्यक्ति को सांसद भगवंत मान ने बैठक में खलल डालने के लिए भेजा था।
--------------------
फोटो:30एसजीआरपी01:संगरूर मेंपत्रकारों से बातचीत करते सुखपालसिंह खैहरा।
फोटो:30एसजीआरपी02:संगरूर मेंखैहरा केखिलाफ नारेबाजीकरते हुएइंद्रपाल सिंहव उनकेसाथी।
-------------------
जसवीर सिंहभट्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें