फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस्ट्रो के मरीजों का अस्पताल में आना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस्ट्रो के मरीजों का अस्पताल में आना जारी
विज्ञापन

हलवारा (लुधियाना)। मुल्लापुर के वार्ड नंबर छह के मोहल्ला दीप नगर में फैले गैस्ट्रो के कारण आज बी सिविल अस्पताल सुधार में मरीजों के आने का सिलसिला जारी रहा। पीने के पानी में सीवरेज का गंदा दूषित पानी मिक्स हो जाने के चलते ही यह बीमारी तेजी से इलाके में फैल गई। अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के साथ मरीजों के इलाज में जुटी डॉ. निशा जैन ने बताया कि आज करीब 14 मरीज इलाज के लिए नए आए हैं। जिनमें से चार मरीजों की हालत खराब होने के कारण उन्हें दाखिल कर लिया गया है, जबकि दस मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी देकर घर भेज दिया है। कल भर्ती किए गए कुछ मरीजों को आज छुट्टी दे दी गई है। अभी भी अस्पताल में करीब 16 मरीज दाखिल है जिनका इलाज चल रहा है। इस संबंधी संपर्क करने पर सीएमओ लुधियाना पलविंदरपाल सिंह सिद्धू ने कहा कि वार्ड नंबर 6 स्थित दीप नगर में टेंपरेरी ओपीडी शुरू कर दी गई। साधारण मरीज जिन्हें गैस्टरों की बीमारी ज्यादा नहीं बढ़ी है। उनका इलाज वहीं टेंपरेरी ओपीडी में किया जा रहा है। जिन मरीजों की हालत ज्यादा खराब है। उन्हें सिविल अस्पताल सुधार भेजा जा रहा है। डॉ. सिद्धु ने बताया कि अब हालात काबू में है। सभी मरीजों का इलाज मुफ्त किया जा रहा है और इलाके में क्लोरिन की गोलिया एंव ओआरए के घोल बी हर घर में बांटे जा रहे है। पीने का साफ पानी भी नगर काउंसिल की मदद से टैंकरों के जरिये सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें