एसटीएफ फेल, नशे पर सियासत: जोशी
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने नशे से हो रहीं मौतें पर उठाया सवाल
केंद्र सरकार के फंड का प्रयोग करने में नाकाम कैप्टन सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनीत जोशी ने कहा कि सूबे को नशा मुक्त करने के मामले में कांग्रेस सरकार सियासत कर रही है और इसके प्रति जरा भी गंभीर नहीं है। नशे को खत्म करने के लिए बनाई गई एसटीएफ पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सूबे में नशे की ओवरडोज के कारण रोजाना ही मौतें हो रही हैं और यह मौतें सरकार की कारगुजारी पर सवाल खडे़ कर रही है।
भाजपा के पूर्व जिला महासचिव शंकर बांसल के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते जोशी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पंजाब में हरेक जिले में नशामुक्त केंद्र बनाए हैं। प्रदेश सरकार इन पर ध्यान नहीं दे रही है। केंद्र के फंड का प्रयोग करने में पंजाब सरकार नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि घर घर रोजगार देने का वायदा करने वाली कांग्रेस सरकार पिछले डेढ़ वर्ष में किसी को नौकरी नहीं दे सकी है।
बेरोजगारी के कारण नौजवान गलत रास्ते पर जाने को विवश होरहे हैं। किसानों के मुद्दे पर भी कांग्रेस सियासत कर रही है। किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। मोदी सरकार ने जिन्सों के दाम बढ़ाकर किसानों को राहत दी है। इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रविंदर सिंह चीमां, हरजीत गरेवाल,शकंर बांसल, अक्षय जनालिया, प्रेम गुगनानी, नवल किशौर कांसल, राजीव गर्ग, संदीप लक्कीजिंदल, मनप्रीत सिंह, परमिंदर गोयल, मोनिका गोयल, राजिंदर बांसल हाजिर थे।