डीएवी पखोवाल ने बाबा ईश्वर सिंह को दी मात
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
गुरु नानक पब्लिक स्कूल सराभा नगर में लुधियाना-2 जोनल टूर्नामेंट मुकाबले विभिन्न वर्गो अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 (लड़के-लड़कियां) करवाए जा रहे है। जिसमें फुटबाल, बास्केटबाल और हैंडबाल के मुकाबले में खिलाड़ी दमखम दिखा रहे है। 20 अगस्त से 1 सितंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन स्कूल की प्रधानाचार्य परविंदर कौर ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल उभरते खिलाडिय़ों के लिए बहुत जरुरी है। टूर्नामेंट का आरंभ अंडर-19 लड़कियों के बास्केटबाल मुकाबले से हुआ। बास्केटबाल मुकाबले में अंडर-19 लड़कियों में जीएनपीएस की टीम को वाकओवर दिया गया। डीएवी पखोवाल ने बाबा ईश्वर सिंह को 26-3 से, अंडर-17 में सतपाल मित्तल ने डीजीएसजी स्कूल शिमलापुरी को 17-4, डीएवी बीआरएस नगर ने बाबा ईश्वर सिंह बीआरएस नगर को 20-3, बीसीएम शास्त्री नगर ने सेक्रेट हार्ट बीआरएस नगर को 13-4, अंडर-14 में सेक्रेट हार्ट बीआरएस नगर ने बीसीएम शास्त्री नगर को 25-12, बीसीएम दाद ने ग्रीन लैंड दुगरी को 6-4 से हराया।