पुलिस व सरकार ने न सुनी तो युवक ने लगाया नशा तस्करों के नाम वाला होर्डिंग बोर्ड
बोला- पुलिस व लीडरों की शह पर ही पंजाब में फैला नशा,
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। पंजाब में चिट्टे व अन्य नशे को लेकर प्रदेश सरकार सख्त एलान कर रही है, वहीं अब कुछ समाज सेवी संस्थाओं के लोग भी खुलकर नशा तस्करों के नाम उजागर कर रहे हैं, इसके बावजूद पुलिस व सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही। जिस के चलते बटाला निवासी युवक नवतेज सिंह को अब नशा तस्करों पर कार्रवाई के लिए अमृतसर, बटाला और गुरदासपुर में नशा तस्करों के नामों वाला एक बडा बोर्ड शहरों के बीचों बीच वाले एरिया में लगवाना पड़ा ।पुलिस ने बोर्ड के आधार पर कारवाई तो क्या करनी थी, ब्लकि बोर्ड लगाने वाले युवक की बात तक नही सुनी । इस के अलावा जैसे ही नशा तस्करों को उनके नाम वाला बोर्ड लगने का पता चला तो उन्होनें बोर्ड को फाडने में देरी नही की ।
सब का भला हिम्यूनिटी संस्था से संबंधत बटाला निवासी नवतेज सिंह ने विशेष बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि अगर सूबा सरकार व पुलिस चाहे तो प्रदेश में कुछ ही दिनों में नशा समापत हो सकता है। लेकिन पुलिस अधिकारी अपनी प्रति माह की वसूली और लीडर अपने वोट बैंक को बचाने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ कारवाई नही कर रहे । उसने कहा कि अब पंजाब के लोगों का गुस्सा नशे को लेकर दिन प्रति दिन फूट रहा है । जिस से घबराई सूबा सरकार हर रोज नए ऐलान तो कर रही है पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही ।
उसने कहा कि इस संबंधी पंजाब के डीजीपी तक को पत्र लिख चुकें है पर कार्रवाई फिर भी नहीं हुई। इस संबंधी सरकार के नाम पत्र लिखने संबंधी पूछे सवाल के जवाब में नवतेज ने कहा कि सरकार को पत्र लिखना समय बर्बाद करना है। इस लिए अब वह खुद एक्शन मोड में आ गए। जिस के चलते उन्होनें नशा तस्करों के नाम वाले बोर्ड लगाने शुरू कर दिए हैं। उसने कहा कि बोर्ड लगने के बाद किसी भी पुलिस अधिकारी या लीडर ने उसको फोन कर नहीं कहा कि वह उसके साथ है और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं।
नवतेज की ओर से लगाए गए नशा तस्करों के नाम वाले बोर्ड में बठिंडा के गांव कोटशमीर का नाम भी शामिल हैं। जिसमें उसने बताया कि उक्त गांव में भी चिट्टा तस्कर है। इस बाबत भी वह पुलिस को लिख चुका है पर कार्रवाई नहीं हुई।
आने वाले दिनों में पूरे पंजाब अंदर लगाए जाएगें नशा तस्करों के नाम वाले बोर्ड-नवतेज बातचीत के दौरान नवतेज सिंह ने कहा कि अब सूबे के लोगों की नशे के खिलाफ लडना होगा। क्यों कि पुलिस व सरकार तो नशा तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही कर रही। उसने कहा कि आने वाले दिनों में उनकी तरफ से पूरे सूबे में नशा तस्करों के नाम वाले बोर्ड लगाए जाएंगे। सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा बोर्ड नवतेज की ओर से नशा तस्करों के नाम वाला लगाया गया होर्डिग बोार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग नवतेज की इस बहादुरी की दात दे रहे है कि उसने नशा तस्करों के नाम वाला बोर्ड तीन शहरों में लगा दिया है। इस के अलावा सोशल मीडिया के जरीए लोग उसके साथ होने का दावा कर रहे है।