रंगों से जानवरों व पौधों के चित्र बनाकर दिया संदेश
लुधियाना। किंडर पिल्लर आईवी स्कूल, बडेवाल रोड द्वारा बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का प्रयास करते हुए विद्यार्थियों के हाथों व बाजूओं पर प्राकृतिक रंगों से जानवरों एवं पौधों के चित्र बनाए। इन चित्रों को बनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रकृति से जोड़ते हुए उनमें परमात्मा द्वारा दिए तोहफे फूलों, पौधों व जानवरों प्रति प्यार भरते हुए उनकी संभाल प्रति प्रेरित करना था। इस दौरान विद्यार्थियों के हाथों पर चित्र बनाते हुए उस चित्र वाले जानवर व पेड़ संबंधी जानकारी भी दी गई।साथ ही विद्यार्थियों को उनकी समझ अनुसार सरल शब्दों में प्रकृति की संभाल संबंधी जानकारी भी दी गई।