फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों की मारपीट छुड़वाने गई महिला को लगा धक्का, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस बोली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सलेम टाबरी के गांव भौरा की रहने वाली स्वर्ण कौर (63) की देर रात को पड़ोसियों का झगड़ा छुड़ाने के दौरान धक्का लगने से गिर गई और बुरी तरह से घायल हो गई। परिजनों ने सुबह उसके न उठने पर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। वहां उसकी मौत हो गई। स्वर्ण कौर के परिजनों का आरोप है कि मारपीट में एक गुट ने उसकी मां को धक्का देकर मौत के घाट उतारा है। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

स्वर्ण कौर की बेटी लखबीर कौर ने सिविल अस्पताल में बताया कि वह गांव भौरा के चंद्र नगर में रहते हैं। रविवार देर रात को पड़ोसियों का किसी के साथ झगड़ा हो गया था। पहले तो उसकी मां काफी समय तक देखती रही। जब वह बीच बचाव कराने गई तो एक गुट के सदस्यों ने उसकी मां को ही धक्का दे दिया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। उसे वहां से घर ले जाया गया और सुला दिया गया। जब स्वर्ण कौर सुबह नहीं उठी तो परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लखबीर कौर ने आरोप लगाया कि धक्का देकर उसकी मां को मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस जांच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई करे। मामले में जांच कर रहे एएसआई जगदेव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें