फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की तरफ से धक्केशाही न हो तो बहुमत से जीतेगा गठबंधन : सांपला

विज्ञापन
विज्ञापन
धक्केशाही नहीं हो तो जीतेगा गठबंधन: सांपला
विज्ञापन

कांग्रेस ने जालंधर, पटियाला और अमृतसर निगम चुनाव धक्केशाही से जीते
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
कांग्रेस सरकार किसी तरह की कोई धक्केशाही न करवाए तो नगर निगम के चुनाव अकाली दल और भाजपा गठबंधन भारी बहुमत से जीतेगा। सरकार ने जालंधर, पटियाला और अमृतसर में चुनाव जीतने के लिए जैसे धक्केशाही की है वैसे ही लुधियाना में की जाएगी। यह आरोप लगाया है केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान विजय सांपला ने। वह शुक्रवार को फिरोजपुर रोड स्थित एक होटल में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
सांपला ने बैठक में नगर निगम चुनाव को लेकर चल रही गतिविधियों और प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार पर चर्चा कर सभी के विचार जाने। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार ने जैसे बाकी शहरों में चुनाव जीतने के लिए धक्केशाही की है, वैसे ही लुधियाना नगर निगम चुनाव में भी धक्केशाही की जाएगी। सांपला ने इलेक्शन कमीशन से निष्पक्ष चुनाव करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांपला ने आरोप लगाया कि हाल ही में पटियाला, अमृतसर व जालंधर नगर निगम के चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने धक्केशाही की थी। कोर्ट के दखल के बाद हुए फिर हुई चुनाव में भाजपा-अकाली दल गठबंधन पटियाला की एक सीट भारी अंतर से जीता था। इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि निकाय चुनाव के लिए मतदान के तीन दिन बाद नतीजा घोषित होगा। उन्होंने दावा किया प्रशासन ईमानदारी से काम करे तो निश्चित तौर पर हमारा गठबंधन जितेगा और अगर प्रशासन की और से लुधियाना नगर निगम चुनावों में हमारे साथ किसी भी प्रकार का धक्का किया तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छात्रों को प्रोत्साहित करने को लेकर कार्यक्रम को उन्होंने एक अच्छा कदम बताया, जो उन्हें परीक्षा के समय पेश आने वाली परेशानियों से निजात दिलाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें