फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार रखने का था शौक, बिहार से पांच हजार में ले आया पिस्तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रासर
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
हथियार रखने के शौकीन एक युवक के पास लाइसेंस नहीं था तो उसने बिहार से अवैध हथियार लाकर अपने पास रख लिया। चुनाव के चलते पुलिस ने सख्ती की हुई है लेकिन वह हथियार अपने पास ही रखता था। जब वह सेक्टर-32 में से गुजर रहा था तो नाकाबंदी को देखकर घबरा गया। पुलिस ने आरोपी को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 32 बोर का पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में भामियां स्थित गुरु नानक नगर के रहने वाले दिलशाद अंसारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सतवंत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने सेक्टर-32 बीसीएम स्कूल के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था। पुलिस पार्टी को देखकर आरोपी घबरा गया और पीछे मुड़ गया। पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पुलिस ने पिस्तौल बरामद की। पूछताछ में पता चला कि आरोपी के पास कोई लाइसेंस नहीं है। उसे हथियार रखने का शौक था तो वह बिहार से 500 रुपये में पिस्तौल लाकर रखने लगा। पुलिस जांच में जुटी हुई है कि वह पिस्तौल किससे लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें