फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के लड़कों ने रजत और लड़कियों ने नैशनल में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
32वीं सीनियर नैशनल बेसबॉल चैंपियनशिप में दोनों टीमों ने जीते मेडल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
32वीं सीनियर नेशनल बेसबॉल चैंपियनशिप में पंजाब मैन टीम ने रजत पदक और पंजाब वुमन टीम ने कांस्य पदक हासिल कर नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 8 से 13 फरवरी तक छत्तीसगढ़ में करवाई गई।
टीम के कोच हरबीर सिंह गिल ने बताया कि उक्त मुकाबले में मैन सेक्शन में करीब 28 टीमों ने हिस्सा लिया था। पहले मैच में पंजाब ने उत्तर प्रदेश को 21-0, दूसरे मैच में ओडिसा को 11-2 से, तीसरे मैच में गोवा को 11-0 से, चौथे मैच में मध्य प्रदेश को 15-0 से, पांचवें मैच में कर्नाटक को 3-0 से हराया। क्वार्टर फाइनल मैच में तेलंगाना को 5-0 से, सेमिफाइनल मैच में हरियाणा को 7-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं फाइनल मैच में चंडीगढ़ से पंजाब टीम 5-4 से हारी और रजत पदक विजेता बनी। पंजाब मैन टीम में लुधियाना से रवि दत्त, अरुण, नितिन, सौरव, वनिंदरजीत, सचिन, अभिजीत, अमृतसर से अजय, लवप्रीत, संदीप, दलजीत सिंह, पटियाला से समरीत सिंह, कपूरथला से गुरप्रीत सिंह, कोटकपूरा से जशनदीप सिंह, जालंधर से राकेश, मोहाली से जतिन शामिल रहे। इन्हें प्रमोद शर्मा, सुखदेव सिंह, हरबीर सिंह गिल ने कोचिंग दी। वुमन सेक्शन में 25 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें पहले मैच में पंजाब ने पश्चिम बंगाल को 10-0, दूसरे में तमिलनाडु को 10-0, तीसरे मैच में छत्तीसगढ़ को 15-0 से, चौथे मैच में गोवा को 11-2 से, पांचवें मैच में गुजरात को 15-0 से, क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ को 5-2 सेे हराया। सेमिफाइनल मैच में पंजाब टीम हरियाणा से 2-0 से हारी। तीसरे स्थान के मुकाबले में पंजाब ने दिल्ली को 4-0 से हराया। पंजाब वुमन बेसबॉल टीम में सुखप्रीत कौर, अमनजोत कौर, गुरप्रीत कौर, अर्शदीप कौर मोगा से, वीरपाल, अर्शदीप कौर, शालिनी, जसजोत कौर ग्रेवाल, प्रभजौत कौर, जूही लुधियाना से, सुजाता, अंजली जालंधर से, हरविंदर कौर, परविंदर कौर फिरोजपुर से, राज रानी मुक्तसर से, गुरअसीस कौर मोहाली से शामिल रहे। उनके कोच सुखदेव सिंह औलख और हरबीर सिंह गिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें