फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-टेंपों की टक्कर में दो महिलाओं की मौत, सात जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार-टेंपों की टक्कर में दो महिलाओं की मौत, सात जख्मी
विज्ञापन

अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा घायलों का उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद पटियाला मार्ग पर गांव गुणिया माजरा के पास सुबह थ्री-व्हीलर और कार की आपसी टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि हादसे में सात अन्य लोग जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पटियाला के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। मृतक महिलाओं की पहचान बलवंत कौर निवासी गांव बहादुरगढ़ और सुखविंदर कौर निवासी गोपलापुरा तहसील राजपुरा पटियाला के तौर पर हुई है। दोनों थ्री व्हीलर में सवार थीं। घायलों में थ्री व्हीलर चालक जसपाल सिंह निवासी बहादुरगढ़, परमजीत कौर, गुरदित्त सिंह दोनों निवासी गोपालों राजपुरा, जोगिंदर कौर और कुलवंत कौर शामिल थे। जबकि कार में सवार दंपति बीरबल जैन और सरोज जैन निवासी मेहर कॉलोनी पटियाला भी घायल हो गए। जिन्हें पटियाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जोगिंदर कौर को गंभीर हालत के चलते चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
थाना मुल्लेपुर के एएसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह एक थ्री व्हीलर पटियाला से सात सवारियों को लेकर सरहिंद की ओर आ रहा था। जैसे ही वह गांव गुणिया माजरा के नजदीक पहुंचा तो सरहिंद से पटियाला की ओर जा रही ऑल्टो कार से उनकी टक्कर हो गई। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक समारोह में होना था शामिल
मौके से मिली जानकारी के अनुसार थ्री व्हीलर चालक और उसके घायल आपस में रिश्तेदार हैं। जो खन्ना में अपनी रिश्तेदारी में धार्मिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इससे पहले कि वह सभी परिवार की खुशियों में शामिल हो पाते हादसे का शिकार हो गए। जबकि कार चालक दंपति लुधियाना से एक विवाह समारोह में जाकर वापिस पटियाला को जा रहे थे।

फोटो कैप्शन--18जीबीजीपी02--सरहिंद-पटियाला रोड पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त थ्री वहीलर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें