फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ सेकते हुए लगी आग से झुलसी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना। हाथ सेंक रही महिला को आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि मुश्किल से लोगों ने आग पर काबू पाया। घटना ग्यासपुरा में स्थित शिव नगर इलाके की है।
बुधवार दोपहर एक महिला की साड़ी में हाथ सेंकते समय आग लग गई। आग लगने से वह बुरी तरह झुलस गई। उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। महिला की पहचान ममता (20) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता के ससुर जयराम ने बताया कि बुधवार दोपहर को ममता नहाकर निकली। परिवार वाले आग सेंक रहे थे। इसी दौरान ममता भी आग के पास खड़ी हो गई। वह जैसे ही छत पर खड़े अपने रिश्तेदार से बातें करने के लिए घूमी उसकी साड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ज्यादा फैल गई। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाकर उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें