गांव बीजा में कल लगेगा सांझा लोक सुविधा कैंप
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लोक भलाई स्कीमों का लाभ लाभपात्रियों को समय पर देना पंजाब सरकार की जिम्मेदारी है। सामाजिक संगठनों के नेता और लोगों के चुने हुए नेता सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को समय पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। योग और जरूरतमंद लोग कई बार सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी के अभाव में लाभ प्राप्त करने में असमर्थ हो जाते हैं। इसलिए यह प्रयास किया गया है कि हर एक जरूरतमंद और योग्य व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।
खन्ना के विधायक गुरकिरत सिंह कोटली ने कहा कि गांव बीजा में 24 मई को सुबह नौ बजे से लोक सुविधा कैंप के दौरान छह गांवों के लोगों के काम एक छत के नीचे प्रोग्राम के तहत किए जाएंगे। इसमें पेंशन स्कीम, आशीर्वाद स्कीम, आटा दाल स्कीम, किरती लाभ पात्री कार्ड, गरीब वर्ग के बिजली के बिल, सैनिक भलाई स्कीम, मनरेगा स्कीम, एससीबीसी कैटेगरी, डेयरी पशुपालन के लिए स्कीम, जल सप्लाई विभाग और किसान कर्ज संबंधी स्कीम, सेहत विभाग की तरफ से जन्म और मौत सर्टिफिकेट, गैस कनेक्शन का लाभ जरूरतमंद लोगों को देने के लिए फार्म भरे जाएंगे।