बंदा बहादुर आर्म्ड फोर्स अकादमी का तीसरा बैच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
बाबा बंदा सिंह बहादुर आर्म्ड फोर्स प्रीपरेटरी अकादमी ने मंगलवार को अपने तीसरे बैच शुरू किया। इसमें 80 कैडेटों ने दाखिला लिया है। समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल हरभजन सिंह पीवीएसएम पूर्व सिगनल चीफ अफसर और साइबर सुरक्षा चीफ इंचार्ज इंडियन आर्मी मुख्य मेहमान थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिरोमणि कमेटी प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने की।
इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल हरभजन सिंह ने कहा कि यह वास्तव में एक शानदार पल है, जिसमें नौजवान अपने कैरियर की तरफ अपना पहला कदम देश की सेवा के लिए डाल रहे हैं। ट्रस्ट सचिव महिंदर सिंह अहाली ने कहा कि शिरोमणि कमेटी को इस पहल कदमी को लेकर गर्व है। अकादमी के सरपरस्त लेफ्टिनेंट जनरल एचआरएस मान (पीवीएसएम, एवीएसएम) ने कहा कि अगर कैडेट अफसर बनना चाहते हैं तो उनको सख्त मेहनत करनी चाहिए।
फोटो कैप्शन:10जीबीजीपी01: बाबा बंदा सिंह बहादुर आम्र्ड फोर्सेज अकादमी के तीसरे बैच की शुरुआत करने पहुंचे मुख्यातिथि लैफ्टिनैंट जनरल हरभजन सिंह पीवीएसएम को सम्मानित करते एसजीपीसी अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौगोवाल व डॉ गुरचरन सिंह लांबा।