फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जा किसानों का नहीं पूर्व मुख्य मंत्री भटृठल का हुआ - पूर्व मंत्री मलूका

विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्टन का एक वर्ष शासन फेल: मलूका
विज्ञापन

पूर्व अकाली मंत्री ने बोले कांग्रेस सरकार पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
अकाली दल के पूर्व पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने कैप्टन सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को असफल करार दिया। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार ने किसानों के बजाए पूर्व मुख्यमंत्री रजिंदर कौर भटृठल पर सरकारी कोठी का बकाया को माफ किया। घर- घर युवाओं को नौकरी के स्थान पर मरहूम पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते को ही नौकरी दी गई । कैप्टन सरकार ने सिर्फ गैंगस्टरों का सफाया किया और हिंदू नेताओं का कातिलों को पकड़ा है। वह शनिवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने किसानों का पूरा कर्ज माफ करने और घर घर नौकरी देने का वादा किया था। हकीकत यह है कि नियमों के उलट सरकारी रिहाइश में का जो बकाया पूर्व मुख्यमंत्री रजिंदर कौर भटृठल पर था, उसे माफ कर दिया गया। दूसरा किसी भी युवा को नौकरी नही दी गई। मरहूम पूर्व मुख्य मंत्री बेअंत सिंह के पोते को नौकरी दी गई। खुदकुशी पीड़ित किसान परिवारों का कर्ज माफ करने का वादा कागजी ही रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलूका ने कहा कि प्रदेश में अकाली दल को गत विस चुनाव में रेत, बजरी, नशा और बेअदबी की मामलों ने सत्ता में नही आने दिया।। मलूका ने माना कि अकाली दल के राज में भी अवैध खनन चलता था। कांग्रेस सरकार बनते ही विधायक व मंत्री अवैध खनन धंधे से जुड़ गए। इस के अलावा गुंडा टैक्स भी सरकार के कई विधायकों व मंत्रियों ने वसूला है, जिस की जांच के लिए ठेकेदारों ने राहुल गांधी को पत्र लिखे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें