फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरवीर की मौत के बाद अब बनेगी स्कूल की सडक़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुरवीर की मौत के बाद अब बनेगी स्कूल की सडक़
समय पर होती मुरम्मत तो ना जाती गुरवीर की जान-प्रिंसिपल
रिमट संस्थान ने नगर काऊंसिल को लिखा ज्ञात पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़
गत 15 फरवरी को एक दर्दनाक हादसे में ओ.पी.बंसल स्कूल के छात्र गुरवीर सिंह की मौत तथा उसके साथी मनन धीमान गंभीर जख्मी हो गया था। इस हादसे के शोक में रिमट यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ हुक्म चंद बांसल की अगुवाई में ओ.पी.बंसल स्कूल में एक शोकसभा रखी गई जिसमें स्कूल प्रिंसिपल संगीता शर्मा समेत अध्यापकों ने इस दर्दनाक हादसे बारे गहरा दुख व्यक्त करते कहा कि जिस रोड के गहरे गड्ढों में ये दर्दनाक हादसा हुआ वे सडक़ की जर्जर हालत कारण हुआ जिसे दुरुस्त करने के लिए नगर काऊंसिल मंडी गोबिंदगढ़ के ठेकेदार को करीब 3-4 महीने पहले इसका ठेका दिया गया था फिर भी सडक़ नहीं बन पाई और आए दिन विद्यार्थी इस रास्ते से चोटिल हो रहे हैं। स्कूल ने अपनी ओर से गत 25 जनवरी को नगर काऊंसिल को पत्र लिखा था और अब फेर ज्ञात पत्र भेज सडक़ सुधारने की अपील की है।
बता दें कि गुरवीर सिंह और घायल मनन धीमान (14) ओ.पी.बंसल स्कूल में 9वीं कक्षा के विद्यार्थी थे और 15 फरवरी को इसी रास्ते से घर जाते वक्त दोनों पर ट्रक चढ़ गया था जिसमें गुरवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि मनन की दायनी बाजू ट्रक के टायर तले आ गई थी। गुरवीर सिंह अपनी दो बहनों का एकलौता भाई था। रविवार को गुरवीर सिंह की अंतिम अरदास एवं भोग था। नगर काऊंसिल से सवाल है कि अगर पास हुई सडक़ पर ठेकेदार ने सडक़ को बनाना ही था तो तीन महीने में सडक़ पर पड़े गड्ढे क्यों नहीं भरे गए। जिससे अतियंत दुख्द घटना को रोका जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सडक़ का वर्क आर्डर हो चुका है-पूनम जिंदल
नगर काऊंसिल अध्यक्षा पूनम जिंदल ने बताया कि उक्त सडक़ का वर्क आर्डर पास हो चुका है। ये सडक़ दो महीने पहले ही बन जानी थी। ठंड की वजह से लुक जमीन को पकड़ती नहीं जिस कारण ठेकेदार ने काम रोक रखा था। थोड़े दिनों तक सडक़ का काम शुरु हो जाएगा।
फोटो कैप्शन:25जीबीजीपी06- नगर काऊंसिल अध्यक्षा पूनम जिंदल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें