फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोकेशनल कोर्स में पेंटिंग की विधियों के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंटिंग की विधाओं के बारे में बताया
विज्ञापन

लुधियाना। रामगढ़िया गर्ल्स कॉलेज के होम साइंस व फाइन आर्ट्स विभाग ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के लाइफ लांग लर्निंग एंड एक्सटेंशन विभाग के सहयोग से वोकेशनल कोर्स इन ड्रेस डिजाइनिंग चलाया। इसमें छात्राओं को टाई एंड डाई, ब्लाक पेंटिंग और फैब्रिक पेंटिंग सिखाई गई।
विज्ञापन

इसके अलावा छात्राओं को पेंटिंग की विभिन्न विधाओं के बारे में भी बताया गया। साथ ही पेंटिंग के इतिहास से भी अवगत करवाया गया। प्रिंसिपल डॉ. इंदरजीत कौर ने डॉ. परमजीत सिंह कंग (असिस्टेंट प्रोफेसर लाइफ लॉन्ग लर्निंग एंड एक्सटेंशन विभाग, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ का स्वागत किया। डॉ. कंग ने बताया कि यह कोर्स कला को निखारने के साथ साथ युवा लड़कियों को व्यावसायिक योग्यता भी प्रदान करता है। रामगढिय़ा एजुकेशनल काउंसिल के प्रधान रणजोध सिंह ने कॉलेज के दोनों विभागों की प्रशंसा की। अंत में छात्राओं की ओर से बनाई गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें