फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगनबाडी मुलाजिमों ने वित मंत्री के कार्यालय आगे की भूख हडताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त मंत्री के बठिंडा कार्यालय के आगे आंगनबाड़ी वर्करों की हुंकार
विज्ञापन

- मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू
- रोजाना पांच मुलाजिम करेंगे भूख हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी मुलाजिमों ने बुधवार को प्रदेश के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के बठिंडा स्थित कार्यालय के आगे भूख हड़ताल शुरू कर दी। हालांकि आंगनबाड़ी वर्करों ने मनप्रीत की कोठी के आगे बैठने की योजना बनाई थी, पर ऐन वक्त पर उन्होंने कार्यालय के आगे ही बैठकर रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की अध्यक्ष चरनजीत कौर ने बताया कि प्रदेश सरकार उनकी मांगों को मानने के लिए आनाकानी कर रही है और आंगनबाड़ी वर्करों को बेरोजगार करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि वह अपनी मांगों को मनवाने के लिए पिछले काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं सरकी। महिला अध्यक्ष ने कहा कि हर रोज पांच आंगनबाड़ी वर्कर भूख हड़ताल पर बैठेंगी, जो विभिन्न जिलों से संबंधित होंगी। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें