फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल बोले- कैप्टन की बनाई एसआइटी पर विश्वास नहीं, मौजूदा जज से करवाई जाए जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी चाहे तो बदला जा सकता है शिअद अध्यक्ष : बादल
विज्ञापन

बरनाला में बोले पूर्व मुख्यमंत्री, पाक का पानी रोकने का केंद्र का फैसला प्रशंसनीय
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि यदि पार्टी के अधिकतर डेलीगेट चाहें, तो शिअद का प्रधान बदला जा सकता है। केंद्र सरकार को पाकिस्तान का पानी बंद करने के पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से लिया गया फैसला प्रशंसनीय है। सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी के प्रति चल रही नाराजगी पर बादल ने कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है और परिवार में गिले-शिकवे चलते रहते हैं, जिसे मिल-बैठकर हल कर लिया जाएगा। पूर्व सीएम जिले के गांव कांझला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इस दौरान बादल ने कहा कि कैप्टन सरकार लोकसभा चुनाव में सियासी लाभ लेने के लिए बेअदबी के मुद्दे पर हमारे परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा बनाई गई एसआइटी पर मुझे विश्वास नहीं है, इसलिए बेअदबी कांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज से करवाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बादल ने कहा कि कैप्टन बहिबलकलां और कोटकपूरा मामलों की आड़ में राज्य में चलाए जा रहे ड्रामे को खत्म करें और हमें जब चाहें गिरफ्तार कर लें। बादल ने कहा कि जस्टिस रंजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट आने और एसआईटी की जांच से पहले ही कैप्टन और मंत्री बादल परिवार पर बेअदबी व गोलीकांड का आरोप मढ़ रहे थे। इससे साफ है कि यह जांच राजनीतिक षड्यंत्र के तहत सोची-समझी साजिश के तहत रची गई है। बादल ने कहा कि कैप्टन ने सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे किए थे, जिसमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें