आप नेताओं ने जोड़े कटे बिजली कनेक्शन
मानसा। आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज मानसा गुरप्रीत सिंह भुच्चर व जिला महिला विंग इंचार्ज परमिंद्र कौर समाघ हल्के के लोगों की बिजली बिलों संबंधी मुश्किलें सुनने विभिन्न गांवों में पहुंचे। गांव मत्ती, खीवा दयालुवाला, खीवा खुर्द, मौजो कलां, मौजो खुर्द व कोटलल्लु में गांववासियों ने आप वर्करों को अधिक बिल आने का रोना रोया। परमिंद्र कौर समाघ ने बताया मंगू राम का एक बल्ब का बिल 94 हजार रुपये आ चुका है। इससे वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। आप नेताओं ने इन गांवों में अधिक बिलों कारण काटे गए कनेक्शनों को जोड़कर बिजली को चालू की। इस मौके सुखवीर सिंह, सोनी सिंह, बलजिंद्र मत्ती, जगतार खीवा, तलजिंद्र मौजो व अमनदीप मौजो हाजिर थे।