फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने जड़ा डाइट पर ताला, शिक्षा मंत्री का जलाया पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
डायट पर ताला लगा शिक्षा मंत्री का जलाया पुतला
विज्ञापन

बठिंडा में 26 को होने वाले धरने के लिए बाजार से एकत्र किया फंड
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। स्थानीय जिला शिक्षा एवं सिखलाई संस्था (डायट) के छात्रों ने शिक्षा विभाग की तरफ से टीचिंग प्रेक्टिस 60 दिनों से बढ़ाकर 117 दिन करने के रोष में पीएसयू ललकार के नेतृत्व में शनिवार को प्रदर्शन किया। छात्रों ने डायट पर ताला जड़ दिया और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने 26 दिसंबर को बठिंडा में होने वाले धरने के लिए बाजार से फंड इक्ट्ठा किया।
पीएसयू ललकार के प्रांतीय कनवीनर गुरप्रीत ने कहा कि शिक्षा विभाग छात्रों के साथ सरासर धक्केशाही कर रहा है। पिछले कई दिनों से वह संघर्ष कर रहे हैं। इसके बाद भी शिक्षा विभाग न तो उनकी कोई मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम लोगों को शिक्षा देने से भाग रही है और निजीकरण करने की राह पर चल रही ह, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया जाता, वह संघर्ष को जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान छात्रों ने 26 नवंबर के बठिंडा में होने वाले रोष प्रदर्शन के लिए बाजार में पंफलेट बांटे और लोगों से फंड इक्ट्ठा किया। डायट के अध्यापकों, प्रिंसिपल और पुलिस प्रशासन ने छात्रों को समझाने की कोशिश। वह अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस मौके पर होशियार सलेमगढ़, सुखदीप हथन, रविंदर सिंह, करणदीपकौर, परनीत कौर, गुरशरण कौर, मनदीप कौर, राजू, सुमनदीप कौर, गुरजंट सिंह, हरप्रीत सिंह,गुरदीप सिंह हाजिर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें