शिक्षकों ने डीसी की कोठी आगे लगाया धरना
बठिंडा। मांगों को लेकर पिछले कुछ माह से पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने शनिवार को सांझा मोर्चा अध्यापक के बैनर तले शहर में रोष मार्च निकालने के बाद डिप्टी कमिश्नर प्रनीत की कोठी के आगे धरना लगाया। अध्यापकों ने सरकार और वित्त मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ नारेबाजी की। धरने पर पहुंचे एसडीएम बलविंदर सिंह ने अध्यापकों से मांगपत्र लिया। सांझा मोर्चा के नेता रेशम सिंह ने कहा शिक्षा विभाग अध्यापकों के साथ बेइंसाफी कर ही रहा है। दूसरी तरफ प्रदेश के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने वेतन पर कट लगाकर अध्यापकों परेशानी में डाल दिया। इससे शिक्षकों घर का आर्थिक बजट गड़बड़ा गया है। अध्यापकों ने चेतावनी दी कि प्रदेश सरकार ने मांगे न मानीं तो वह आर पार की लड़ाई लडे़ंगे।