छात्रा ने खुद की पेंटिंग बनाकर बयां किया दर्द
रिमट छात्रों ने चित्रकला से प्रदर्शित की प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
रिमट यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ डिजाइन ने पेंटिंग और टेराकोटा की प्रदर्शनी लगाई। उद्घाटन आर्टिस्ट डॉ. अंबालिका सूद जैकब ने किया। उन्होंने कहा कि नौजवान पीढ़ी को कला के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
कार्यकारी वाइस चांसलर डॉ. बी एस भाटिया ने कहा की पिछले कुछ समय में असहनशीलता के कारण कलाकारों लेखकों की अभिव्यक्ति पर अंकुश लग रहा है, जबकि देश का कानून अभिव्यक्ति की आजादी प्रदान करता है। विभाग प्रमुख मोनिका ने बताया राजिंदर कौर, सुखदीप कौर ,संदीप कुमार की अगुवाई में आयोजित प्रदर्शनी में 18 उभरते चित्रकारों ने स्केच, चारकोल, वाटर कलर से अपने भावों को प्रदर्शित किया। वहीं कुछ में अपनी अभिव्यक्ति के लिए टेराकोटा को साधन बनाया। चित्रकारी में प्रदीप सिंह को प्रथम, गुरमानवदीप कौर को दूसरा व मनदीप सिंह की पेंटिंग को तीसरा स्थान मिला। मनदीप सिंह के टेराकोटा, क्ले माडलिंग, पेंटिंग और प्लास्टर आफ पेरिस के काम में हाथ आजमा कर वाहवाही लूटी। वहीं गुरमानवदीप कौर. जो किसी कारण न तो सुन सकती है और न ही मुस्करा सकती है, ने दो कानों की पेंटिंग बना कर अपना दर्द बयां किया।