फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफिसा को इंसाफ के लिए मान दल ने रोकी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ मामले में इंसाफ के लिए सड़क पर दिया धरना
विज्ञापन

राष्ट्रपति के नाम पत्र सौंप दोषियों पर मांगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब
शिरोमणि अकाली दल अमृतसर तथा विद्यार्थियों की ओर से डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर भारी संख्या में कठुआ कांड की बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए रोड पर धरना दिया गया और बच्ची के परिवार को इंसाफ दिलाने की पुरजोर मांग कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम एडीसी आनंद सागर को एक मांग पत्र सौंप दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई मांगी।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए शिरोमणि अकाली दल अमृतसर फतेहगढ़ साहिब के हलका इंचार्ज कुलदीप सिंह पहलवान ने बताया कि कठुआ के एक मंदिर में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ रेप कर उसे दोषियों ने मौत के घाट उतार दिया। इस शर्मनाक घटना के साथ पूरी मानवता का सिर शर्म के साथ झुका है। बच्ची को इंसाफ मिलना चाहिए और दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। रोष धरने में धर्म सिंह कलौड़, रणदेव सिंह देबी, इकबाल सिंह टिवाना, गुरजंट सिंह, अमरीक सिंह, कश्मीरा सिंह, बहादुर सिंह, संदीप सिंह, हर्षदीप सिंह, राजवंत सिंह, हिम्मत सिंह, नाजर सिंह, भूपिन्दर सिंह, गुरविंदर सिंह, चरन सिंह अमलोह, मनिंदर सिंह, सतविंदर सिंह, राजिंदर सिंह, दरबारा सिंह मंडोफल, अजैब सिंह, मलकीत सिंह, हरचन्द सिंह, स्वर्न सिंह आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:18जीबीजीपी03: फतेहगढ़ साहिब में इंसाफ के लिए डीसी दफ्तर के बाहर धरना देते शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के नेता व विद्यार्थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें