फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पार्षद ने लोगों से मिलकर अर्ध नग्न होकर किया प्रर्दशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्द्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
अकाली कार्यकर्ताओं ने रविवार को परसराम नगर चौक पर अर्द्ध नग्न हालत में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने झूठ बोलकर सत्ता हथियाने का आरोप लगाते हुए कैप्टन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन की अगुवाई प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के राजनीतिक सलाहकार एवं पूर्व पार्षद विजय कुमार ने की । पूर्व पार्षद ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश में विकास कार्य रुक गए हैं। जो काम अकाली सरकार के समय चल रहे थे, उन्हें सरकार ने बदले की भावना बंद कर दिया । पार्षद ने कहा कि सरकार की लोग विरोधी नीतियों के चलते लोग बहुत दुखी हो गए है, जिस कारण अब सूबे के लोग फिर से अकाली भाजपा सरकार को चाह रहे है ।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव से पहले पंजाब के लोगों के साथ घर-घर नौकरी देने का वादा किया था। सरकार बनाने के बाद घर घर से नौकरी छीन उलटा वादा निभा रहे है। उन्होंने कहा अगर सूबे में ऐसे ही हालात रहे तो कभी भी इमरजेंसी लग सकती है और लोगों के लिए एक बडा़ संकट पैदा हो सकता है। पार्षद का कहना था कि जिन लोगों को अकाली भाजपा सरकार ने आर्थिक व अन्य सहायता पैनशन के रूप में दी वो अब मौजूदा सरकार ने पैनशन बंद गरीब लोगों के साथ धोखा किया।
विज्ञापन

सरकार हर फ्रंट पर फेल: पूर्व विधायक
बठिंडा। पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला ने लगाया नीले कार्ड धारकों के नाम काटने के विरोध में अमरपुरा बस्ती में लोगों सरकार के खिलाफ धरना लगाया गया। सिंगला ने कहा सरकार हर फ्रंट पर फेल है और कैप्टन के पास लोगों के लिए समय ही नही है। इसके चलते अफसरशाही अपनी मर्जी से लोगों के साथ धक्केशाही कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार व अफसरों के बीच तालमेल की कमी का नतीजा आम जनता को भुगतना पड रहा है। उन्होंने कहा अकाली सरकार ने गरीब लोगों के लिए नीले कार्ड बनाकर आटा दाल स्कीम शुरू की थी। मौजूदा सरकार ने लोगों को स्कीम ही बंद कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें