फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप1चुनाव को लेकर अकाली उम्मीदवार को नहीं मिली एनओसी

विज्ञापन
विज्ञापन
काउंसिल उपचुनाव : अकाली उम्मीदवार को नहीं मिली एनओसी
विज्ञापन

पूर्व विधायक समेत काउंसिल दफ्तर पर नारेबाजी
दो अन्य अकाली वर्करों ने भरे पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
नगर काउंसिल सरहिंद-फतेहगढ़ साहिब के वार्ड नं. 10 में उपचुनाव के लिए पार्षद अजीत कुमार मंगा की मौत के बाद खाली हुई सीट पर 24 फरवरी को उप चुनाव होना है। इसके लिए अकाली दल के उम्मीदवार राजिंदर सिंह बब्बा ने अपनी जमीन की नगर काउंसिल से एनओसी लेनी थी, जिसे काउंसिल के ईओ भूपिंदर सिंह ने राजिंदर सिंह बब्बा के प्रॉपर्टी के कागजात पूरे ना होने और जमीन का नक्शा पास ना होने पर उनकी एनओसी रोक ली।
विज्ञापन

इससे गुस्साए राजिंदर सिंह बब्बा ने इसकी शिकायत पूर्व अकाली विधायक दीदार सिंह भट्टी से कर दी। नगर काउंसिल दफ्तर के आगे सोमवार को मोर्चा खोला दिया और काऊंसिल तथा सरकार पर धक्केशाही करने के आरोप लगाए। राजिंदर सिंह बब्बा ने कहा था कि जिस जमीन की एनओसी नगर काउंसिल ने रोकी है, वह उसका टैक्स काउंसिल दफ्तर पर भरता आ रहा है। जिस नक्शे को पास करवाना जरूरी है तो वह उसके जुर्माने समेत पैसे भरने के लिए आज भी तैयार है। वह इस मामले को लेकर कोर्ट में जाएंगे और इस चुनाव को रद्द करवाने की अपील दायर करेंगे। मंगलवार को वार्ड के चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने के आखिरी दिन होने के चलते अकाली दल ने अपने दो उम्मीदवारों को इस सीट से उम्मीदवारों के नामांकन पत्र भर दिए हैं। इसमें सोनिया और इंदरपाल सिंह के नाम शामिल हैं। वहीं कांग्रेस के दो उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह गिल और मोनिका गिल ने अपने नामांकन पत्र भरे हैं।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:13जीबीजीपी05: नगर काऊंसिल सरहिंद के बाहर पूर्व विधायक दीदार सिंह भट्टी के नेतृत्व में नारेबाजी करते अकाली वर्कर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें