अमलोह नगर काउंसिल प्रधान का चुनाव टला
विधायक की मौजूदगी में 13 पार्षदों ने ली शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब/ अमलोह।
अमलोह नगर काउंसिल के 13 पार्षदों को सोमवार को विधायक काका रणदीप सिंह और एसडीएम जसप्रीत सिंह की मौजूदगी में शपथ ग्रहण करवाई गई।अध्यक्ष पद के लिए कोई सहमती न बनने पर इसे 15 जनवरी तक के लिए टाल दिया गया। विधायक का कहना है कि अगले 6-7 दिन में नगर काउंसिल अमलोह के अध्यक्ष का चुनाव कर लिया जाएगा।
एसडीएम जसप्रीत सिंह ने बताया कि पार्षदों की सहमती न बनने पर अध्यक्ष पद के लिए सभी पार्षदों ने 15 जनवरी की सुबह 11 बजे तक का समय मांगा है। नियमों के मुताबिक शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष का चुनाव करना होता है। कांग्रेस के पास 9 महिला पार्षद हैं। एक वोट विधायक का है। विधायक काका रणदीप सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए फैसला हाईकमान का होगा। सभी पार्षदों ने आज शपथ ग्रहण कर ली है। अध्यक्ष पद के लिए नोटिफिकेशन होता ह, जिसके लिए एक हफ्ते का समय लग सकता है।
इस मौके पर वार्ड नंबर 1 से राजविंदर कौर, वार्ड 2 से सुनीता रानी, वार्ड 3 से बलविंदर कौर, वार्ड 4 से रमा राणी, वार्ड 5 से किरण सूद, वार्ड 6 से हरविंदर सिंह, वार्ड 7 से कमलजीत कौर, वार्ड 8 से हरप्रीत सिंह, वार्ड 9 से नीना देवी, वार्ड 10 से पूनम जिंदल, वार्ड 11 से रजनी मित्तल, वार्ड नंबर 12 से बुधराज, वार्ड नंबर 13 से इंदरजीत सेढ़ा ने शपथ ग्रहण की। इस मौके पर नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी गुरभंजन शर्मा, विधायक के पीए रामकृष्ण भल्ला, ओएसडी मनजीत डल्ला समेत कांग्रेस के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।