फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में राज्य की पहली खेल यूनिवर्सिटी का कार्य जल्द होगा शुरू:रजिया सुलताना

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला में खेल यूनिवर्सिटी खुलेगी: रजिया सुल्ताना
विज्ञापन

संगरूर में तीन दिवसीय पंजाब राज्य महिला खेलों का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
कैबिनेट मंत्री रजिया सुलताना ने सोमवार को कहा कि पटियाला में राज्य की पहली खेल यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है और इसका काम जल्द शुरू होगा, जिससे खिलाड़ियों को बड़ा लाभ मिलेगा। वह वार हीरोज स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय महिला खेलों का उद्घाटन करने पहुंचीं थीं।
उन्होंने कहा कि सूबे की कैप्टन सरकार खिलाड़ियों और खेलों को बुलंदियों तक ले जाने के लिए हर संभव प्रयत्न कर रही है, ताकि राज्य की नौजवान पीढ़ी खेल जगत से जुड़कर नशा रहित व सेहतमंद समाज का निर्माण कर सकें। उन्होंने बताया कि खेल विभाग की ओर से संगरूर में कराई जा रही राज्य महिला खेलों में लगभग बाइस सौ खिलाड़ी भाग ले रही हैं। संगरूर में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक भी तत्कालीन केंद्र की कांग्रेस सरकार की देन है, जिसका एथलेटिक्स खिलाड़ियोें को काफी लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने तीन दिवसीय खेलों का आगाज किया। पहले दिन एथलेटिक्स में पहले तीन स्थान हासिल करने वाली खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर अमर प्रताप सिंह विर्क, एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू, एसडीएम अविकेश गुप्ता, सहायक कमिश्नर दीपजोत कौर, डिप्टी डायेरक्टर करतार सिंह सैबी, जिला स्पोर्ट्स अधिकारी योगराज सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें