फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइम और क्विज में कालेज आफ वेटरिनरी साइंस रहा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना।
गुरु अंगद देव वेटरिनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी के युवक मेले में समाज की मुश्किलों और समस्याओं को विद्यार्थियों ने प्रभावशाली ढंग से नाटकों के जरिये दिखाया। मंगलवार को माइम, मिमिकरी, मोनो एक्टिंग, स्किट और एकांकी नाटक के मुकाबले करवाए गए।
विज्ञापन

जीवन है एक डोर, कुमार सागर का लिखा नाटक किराए की कोख के जरिए बच्चा पैदा करना संबंधी उलझनें और समस्याओं को दर्शाया गया। जगदीश सचदेवा के लिखे नाटक 1947 का भारत बटवारे का चित्रण आकर्षक था। इसमें मुस्लिम लड़के का अपने गांव वासियों को बचाने के लिए दिखाया हौसला चित्रित किया गया। बुढ़ापे में परिजनों को घर से निकालकर सीनियर सिटीजन होम में भेजने की बुरी प्रथा नाटक मुक्ति भी कुमार सागर की लिखी हुई थी। मुकाबलों में माइम में कॉलेज ऑफ वेटरिनरी साइंस पहले, खालसा कॉलेज ऑफ वेटरिनरी एंड एनिमल साइंस अमृतसर दूसरे और कॉलेज आप डेयरी साइंस एंड टेक्नोलॉली तीसरे स्थान पर रहा। क्विज में कॉलेज ऑफ वेटरिनरी साइंस पहले और कालेज आफ फिशरीज दूसरे स्थान पर रहा। स्किट में कालेज आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पहले, खालसा कालेज ऑफ वेटरिनरी एंड एनिमल साइंस अमृतसर दूसरे और कालेज आफ फिशरीज तीसरे स्थान पर रहा। समूह गान (देश भक्ति) में कालेज ऑफ फिशरीज पहले, खालसा कॉलेज आफ वेटरिनरी एंड एनिमल साइंस अमृतसर दूसरे और कालेज ऑफ वेटरिनरी साइंस तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें