लुधियाना। हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे 20 मोबाइन फोन व हथियार भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों की आपसी जान पहचान थी और दोस्ती थी। पुलिस ने इस मामले में थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने इस मामले में शिव वर्मा, मोहम्मद अफसर, विशाल कुमार, रुपेश कुमार, दीपक कुमार, साजन, राहुल, आरीफ मोहम्मद, अंकुश कुमार, गौतम कुमार और रोहित के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पूछताछ के दौरान पुलिस ने कई खुलासे किए है। आरोपियों ने दोस्ती के दौरान गिरोह बनाया और उसके बाद कई वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपियों ने हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट और कई दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों केक खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है और वह जमानत पर जेल से बाहर आए हुए है। जेल से बाहर आने के बाद भी आरोपियों को कोई काम धंधा नहीं मिला तो आरोपियों ने चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देना शुरु कर दिया।