फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससीडी गवर्नमेंट कालेज के पाले में आई ओवर आल विजेता ट्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज ओवरआल विजेता
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय जोनल युवक एवं विरासती मेले का समापन
पंजाब के लोक नाच लुड्डी, झूमर और गिद्दा रहा आकर्षण का केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सतीशचंद्र धवन राजकीय महाविद्यालय में आयोजित पंजाब विश्वविद्यालय जोनल युवक एवं विरासती मेला शुक्रवार को धूमधाम से सम्पन्न हुआ। अंतिम दिन बतौर मुख्य अतिथि सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और विशिष्ट अतिथि सरदार गुरलावलीन सिंह सिद्धू, भारतीय सैन्य अधिकारी रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सरदार एनपी सिंह (चेयरमैन, पंजाब लोक सेवा आयोग), कर्नल अरविंद ऋषि एवं पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल रहे। चार दिन तक चले फेस्टिवल में एससीडी गवर्नमेंट कालेज ने ओवरआल ट्राफी अपने नाम की। आर्य कालेज ने दूसरा और एएस कालेज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
रवनीत बिट्टू ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि आज इस युवक एवं विरासती मेले के अवसर पर उन्हें इस महाविद्यालय में आ कर पंजाब के युवाओं को संबोधित कर रहे हैं। प्राचार्य डॉ. धर्म सिंह ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, डायरेक्टर युवक भलाई विभाग, पंजाब विश्वविद्यालय, सिंडिकेट सदस्य, सीनेट सदस्य, सभी कॉलेज के प्रिंसिपल, प्राध्यापकों रा आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

डिबेट मुकाबले में एससीडी कालेज की हरसिमरत कौर चावला पहले स्थान पर, गोबिंदगढ़ पब्लिक कालेज की शिवानी दूसरे और एससीडी गवर्नमेंट कालेज का सवनूर सिंह तीसरे स्थान पर, गिद्दा (व्यक्तिगत) में एएस कालेज खन्ना की हरमनजीत कौर पहले, गुरु नानक कालेज दोराहा की नसरीन दूसरे और गवर्नमेंट कालेज खन्ना की नवनीश कौर तीसरे स्थान पर, गिद्दा (टीम) में एएस कालेज खन्ना पहले, गुरुनानक कालेज दोराहा दूसरे और गवर्नमेंट कालेज कर्मसर तीसरे स्थान पर रहा।
लेडिस ट्रडिशनल सांग (व्यक्तिगत) में एएस कालेज खन्ना की जीवनजोत पहले, आर्य कालेज की नीलम दूसरे और एससीडी गवर्नमेंट कालेज की मानसी और जीएनएन कालेज दोराहा की रुखसाना तीसे स्थान पर, कविश्री (व्यक्तिगत) में आर्य कालेज का हरजोत सिंह पहले, एससीडी कालेज का लखविंदर सिंह दूसरे और एएस कालेज खन्ना का जसपाल दास तीसरे स्थान पर, कविश्री (टीम) में एएस कालेज खन्ना पहले, एससीडी गवर्नमेंट कालेज दूसरे और आर्य कालेज तीसरे स्थान पर, कली (व्यक्तिगत) में एससीडी गवर्नमेंट कालेज का मनजिंदर सिंह पहले, एएस कालेज का सुखमिंदर सिंह दूसरे और जीपीसी कालेज का दमनप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कली (टीम) में एससीडी गवर्नमेंट कालेज पहले, एएस कालेज खन्ना दूसरे और जीपीसी अलोर तीसरे स्थान पर, वार (व्यक्तिगत) में एससीडी गवर्नमेंट कालेज का नवपिंदर सिंह पहले, आर्य कालेज का परमजीत सिंह दूसरे और जीएनएनसी दोराहा का सलीम खान तीसरे स्थान पर, वार (टीम) में एससीडी कालेज पहले, आर्य कालेज दूसरे और गुरु नानक नेशनल कालेज तीसरे स्थान पर, मुहावरेदार वार्तालाप (व्यक्तिगत) में कमला लोहटिया एसडी कालेज की हरकीरत कौर पहले, आत्म वल्लभ जैन कालेज की रिया वर्मा दूसरे और एससीडी कालेज का अरविंदर पाल सिंह तीसरे स्थान पर, मुहावरेदार वार्तालाप (टीम) में कमला लोहटिया एसडी कालेज पहले, आत्म वल्लभ जैन कालेज दूसरे और एससीडी व जीएनएनसी देराहा तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें