फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक एंव विरासत मेले के तीसरे दिन की शुरुआत भांगड़े से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक और विरासत मेले के तीसरे दिन की शुरुआत भंगड़े से हुई
विज्ञापन

लुधियाना। सतीश चंद्र धवन राजकीय महाविद्यालय में चल रहे पंजाब विश्वविद्यालय जोनल युवक एवं विरासत मेले का तीसरा दिन लोक एवं शास्त्रीय नृत्यों से सराबोर रहा। तीसरे दिन की शुरुआत पंजाब का लोक नाच भंगड़ा से हुआ, जिसमें कुल 8 महाविद्यालय ने हिस्सा लिया और दमखम के साथ अपनी कला और शक्ति का प्रदर्शन किया। भंगड़ा ने हजारों विद्यार्थियों की भीड़ को झूमने पर मजबूर करते हुए ये सिद्ध किया कि भारत वीरों-जवानों की धरती है। इसी प्रकार लोक नाच के बाद शास्त्रीय नृत्य में कॉलेजों के विद्यार्थियों ने अपने हाव-भाव, पैरों की थिड़कन और घुंघरुओं की झंकार से दर्शकों का मन मोह लिया। शास्त्रीय नृत्य में झहोने के तत्पश्चात दर्शकों ने समूह नाच का आनंद लिया जिसमें अलग-अलग राज्य से संबंध रखने वाले नाचों का जौहर प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा भी कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें