फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विरोधी ताकतों की सहायता कर रहे मुख्य मंत्री कैप्टन -पूर्व मुख्य मंत्री बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
‘पंजाब की शांति के लिए जान भी देनी पड़े तो पीछे नहीं हटूंगा’
विज्ञापन

बठिंडा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोले पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल
कहा, पंजाब विरोधी ताकतों की सहायता कर रहे मुख्य मंत्री
पंजाब सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगा शिरोमणि अकाली दल
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब की मौजूदा सरकार प्रदेश विरोधी ताकतों की सहायता कर सूबे की अमन शांति को आग लगाना चाहती है लेकिन पंजाब की शांति के लिए अगर मुझे अपनी जान भी कुर्बान करनी पड़ी तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। शुक्रवार शाम को बठिंडा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
बादल के साथ पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि दादूवाल झूठे हैं और पंथ के लिए खतरनाक हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू पर टिप्पणी करने से इंकार करते हुए सुखबीर ने कहा कि वह उन पर टिप्पणी नहीं कर सकते।
विज्ञापन

बादल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अकाली दल को फरीदकोट में कानून व्यवस्था का बहाना बनाकर रैली करने से जगह देने से इंकार कर लोकतंत्र की हत्या की है। बादल ने कहा कि अकाली दल की तरफ से अब पूरे पंजाब में रैलियां की जाएंगी। बादल ने पंजाब की अमन शांति को खतरा बताते हुुए कहा कि कैप्टन नहीं चाहते कि पंजाब में शांति रहे। इसलिए उन्होंने फरीदकोट के बरगाड़ी में रेडिकल सिखों को बिना परमीशन धरना लगाने दिया, जो पंजाब विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहे। बादल ने कहा कि वह पंजाब सरकार के खिलाफ शनिवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट जाएंगे। फरीदकोट में अकाली दल रैली करके ही रहेगा।
बादल ने कहा कि पंजाब विरोधी ताकतों के साथ मिलकर कैप्टन अमरिंदर सिंह अकाली दल को खत्म करना चाहते हैं और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। सुखबीर ने कहा कि उनको पता चला है कि कैप्टन ने राजनीतिक बदले की भावना के तहत ही अकाली दल को फरीदकोट रैली करने के लिए जगह नहीं दी। सुखबीर ने आरोप लगाया कि जो देश विरोधी ताकतें है, कैप्टन सरकार उनको बिना परमीशन के बरगाड़ी में बिठाकर उनकी खातिरदारी कर रही है और जो प्रदेश के लोगों एवं प्रदेश की अमन शांति के लिए लड़ रहे हैं, उनसे अब कैप्टन सरकार को खतरा लगता है। सुखबीर ने कहा कि अकाली दल की अबोहर रैली से कांग्रेस सरकार घबराहट में आ गई है, जिसके चलते अकाली दल को रैली नहीं करने दी जा रही। सुखबीर बादल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का नाम लेते हुए कहा कि कांग्रेस चाहे कितना भी जोर लगा लें अकाली दल को रैली करने से रोकने में, लेकिन अकाली दल हाईकोर्ट के माध्यम से फरीदकोट में रैली करके ही रहेगा।
विज्ञापन

बादल ने कहा कि अकाली दल ने हमेशा सभी धर्मों के लोगों का सत्कार किया है। पंजाब की रक्षा करना अकाली दल के लिए पहले है। सिख धर्म प्रचारक बलजीत सिंह दादूवाल की ओर से सुखबीर बादल और मजीठिया की ओर से उनकी हत्या करवाए जाने के आरोपों पर सुखबीर बादल ने कहा कि दादूवाल झूठे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें