शिरोमणि कमेटी को जमीन लौटाने का मामला गर्माया
राय और आहलुवालिया में शब्दिक जंग शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। मंडी गोबिंदगढ़ में गत दिनों शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की एक बीघा करीब 3 करोड़ की जमीन लौटाने वाले पूर्व शिरोमणि कमेटी सदस्य जस्सा सिंह आहलुवालिया तथा मौजूदा शिरोमणि कमेटी सदस्य रविंदर सिंह खालसा में शब्दिक जंग शुरू हो गई है। हलका अमलोह से मौजूदा एसजीपीसी सदस्य रविंदर सिंह खालसा ने गुरुद्वारा कुकड़ माजरा में प्रेस कांफ्रेंस दौरान एसजीपीसी अध्यक्ष गोबतिंद सिंह लौंगोवाल से मांग की है कि जमीन का कब्जा लेने से पहले कब्जाधारक जस्सा सिंह आहलुवालिया से पिछले 10 सालों का बकाया किराया भी वसूला जाए। जबकि गुरुद्वारा कुक्ड़ माजरा के प्रबंधन नीचे 29 बीघा जमीन है जिस पर 100 के करीब लोग काबिज हैं और उन कब्जा धारकों से जमीन खाली कराने के लिए शिरोमणि कमेटी पहले ही अदालती लड़ाई लड़ रही है। इसके अलावा जस्सा सिंह आहलुवालिया के भाई के पास भी शिरोमणी समिति की जगह किराए पर है वह भी गुरू घर को वापस की जानी चाहिए क्योंकि यह जमीन किसी व्यक्ित की निजी जायदाद नहीं है।
इस मौकेपर चरनजीत सिंह बाजवा, पूर्व पार्षद हरसिमरप्रीत सिंह बाजवा, बाबा निशान सिंह, फोरमैन बलवीर सिंह सिद्धू, नाजर सिंह संतनगर भी उपस्थित थे।
क्या कहते हैं जस्सा सिंह आहलुवालिया
पूर्व शिरोमणी कमेटी सदस्य जस्सा सिंह आहलुवालिया ने कहा कि मौजूदा एसजीपीसी सदस्य रविंदर सिंह खालसा ने ऐसी ब्यानबाजी से सहमत नहीं है। क्योंकि उन्होंने एक सिख होने के नाते अपने कब्जे वाली जमीन गुरू घर और शिरोमणि कमेटी को वापिस की है। जिस संबंधी उनको किसी के पास से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। आहलुवालिया ने कहा कि उक्त जमीन के बकाया किराए को भरने के लिए वह पहले भी कह चुके हैं। जिसके लिए मैने बकाया जमा करवाने के लिए एसजीपीसी से समय मांगा है। साथ ही रविंदर सिंह खालसा को ऐसे मामलों मेंअपना समय खराब करने की बजाय उनकी देख-रेख में दी गई जमीनों को खाली करवाने के प्रयत्न करने चाहिए। इसको राजनीतिक रंगत देने की कोशिश न की जाए।
फोटो कैप्शन:01जीबीजीपी04: गोबिंदगढ़ के गुरुद्वारा कुकड़माजरा में बुलाई प्रेस कांफरेंस दौरान जमीन के विवरण पेश करते एसजीपीसी सदस्य रविंदर सिंह खालसा।
फोटो कैप्शन:01जीबीजीपी04ए: जस्सा सिंह आहलुवालिया
फोटो कैप्शन:01जीबीजीपी04बी: एसजीपीसी सदस्य रविंदर सिंह खालसा।