फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब ट्रायथ्लॉन टीम में 5 लड़के व 3 लड़कियां दिखाएंगी दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब ट्रायथ्लॉन टीम में 5 लड़के व 3 लड़कियां दिखाएंगीं दमखम
विज्ञापन

लुधियाना। पंजाब ट्रायथ्लॉन एसोसिएशन की तरफ से हाल ही में आयोजित ट्रायल में पंजाब ट्रायथ्लॉन लड़के व लड़कियों की टीम का चयन किया गया है जोकि 4 से 5 अगस्त को चेन्नई के एसडीटीए एक्यूटिव कांप्लेक्स में एज ग्रुप नेशनल ट्रायथ्लॉन-एक्यूथ्लॉन चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के वरिष्ठ उप प्रधान बलराज शर्मा ने जानकारी दी कि टीम में पंजाब से 8 खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें करीब 5 लड़के और 3 लड़कियों का चयन हुआ है। लड़कों में जशनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, निरपजीत सिंह, विशाल माथूर संगरूर से, सुखमनजीत सिंह फरीदकोट से चयनित हुए हैं। जबकि लड़कियों में अंशिका यादव लुधियाना से, किरण कुमारी, आलिया जॉन पठानकोट से चुने गए हैं। उनके मुताबिक खिलाड़ियों ने मुकाबले के लिए खूब प्रेक्टिस की है, जो जरूर पंजाब के लिए मेडल जीतकर लौटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें